लू से युवक की मौत : मजदूरी करने छत्तीसगढ़ से गया था तेलंगाना, मिर्ची तोड़ने के दौरान तोड़ा दम

Naveen Kumar Latkar
0


                   लू लगना ,संकेतित तस्वीर

नवीन कुमार लाटकर / बीजापुर : छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे तेलंगाना से दुःखद घटना सामने आई है. मिर्ची तोड़ने की मजदूरी करने छत्तीसगढ़ से तेलंगाना गए युवक की लू लगने से मौत हो गई है. यह घटना वेंकटापुरम मंडल के वीरभद्रवारम जिला मुलुगु की है.


मृत युवक पुनेम नन्नू (25) गंगालूर क्षेत्र के पुसनार का बताया जा रहा है. ये वही पुसनार है, जहां से चंद किलोमीटर दूर पहाड़ियों से अरबों- खरबों का लोहा कई दशकों से निकालकर बेचा जा रहा है.बेशकीमती जमीनों पर बसे गरीब बेसहारों की कई दास्तानें जमीं में दफन है. पलायन करके छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्य जाने वालों का आधिकारिक आंकड़ा न श्रम विभाग और न ही ग्राम पंचायतों के पास है. आज भी बीजापुर जिले के ग्रामीण भूख और गरीबी के कारण मजदूरी के लिए पलायन को मजबूर हैं.
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)