14 मांगों को लेकर जनता कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Naveen Kumar Latkar
0
नवीन कुमार लाटकर / बीजापुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीजापुर के ग्रामीण क्षेत्रों मे हो रहे अत्याचारों के खिलाफ वा नगर पालिका की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज एक दिवस धरना प्रदर्शन नया बस स्टैंड में दिया गया जिसकी प्रशासन से अनुमति लिया गया इसके बावजूद भी जगह जगह ग्रामीणों को रोकने के साथ ही उन्हें परेशान किया हजारों की तादाद में ग्रामीण जोगी कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे बीजापुर।

प्रदेश उपाध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान खुश नहीं , बेरोजगारों को नौकरी नहीं दिया जा रहा बड़े-बड़े बातें कर सरकार झूठ बोलने का काम किया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अपने हक अधिकारों के लिए जनता के साथ खड़ा हैं।


संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि यह कैसा नियम एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा होता है जिसमें कोई नक्सली नहीं होते आज हमारी कार्यक्रम में संदेह करना दबाव में अधिकारी कर रहे काम किसके इशारे में कहें तो बीजेपी सरकार का नियम पूरा साजिश‌ गलत हैं तो कारवाही करे पर सभी को रोकना सही नहीं। इन्हीं लोगों में से चार लोगों की गिरफ्तारी की खबर जिसकी निन्दा करते हैं। 

प्रदेश महामंत्री सौरभ झा ने कहा आदिवासी वा‌ आम जनता के साथ सरकार की नीति पक्षपात जैसे शांति तरीके से बात रखना चाहते हैं पर उन्हें रखने नहीं दिया जा रहा है।

 इन निम्न बिंदुओं को किया धरना प्रदर्शन 14 मांगे

1. विकास के नाम पर बीजापुर जिले में चल रहे अत्याचारों वा फर्जी गिरफ्तारियों को रोकने की मांग। 
2. घोषणा पत्र के अनुसार धान समर्थन मूल्य 3100 की मांग वा वर्तमान में दे रहे 2300 का विरोध।
3. महिलाओं पर हो रहे हत्याचारों वा अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग ‌
4. स्थानीय भर्ती वा बेरोजगारी भत्ता देने की मांग।
5. वृद्धा पेंशन कई वर्षों से पालिकाओं में ₹500 तो कहीं ₹350 दिया जा रहा है। जिसे पड़ोसी अन्य राज्यों तेलंगाना आंध्र प्रदेश की भांति बढ़ाने की मांग।
6. नगर पालिका में पानी की व्यवस्थाओं को सुधारने सीसी सड़क नालियों का निर्माण स्वच्छता के लिए करने की मांग।
7. बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र की नया बस स्टैंड पीछे पहाड़ों में अवैध कटाई व अवैध तरीके से शासकीय जमीनों को बेचने वालों पर कार्रवाई करते अवैध कब्जा करने वालों पर रोक लगाने की मांग।
8. नगर पालिका क्षेत्र में बसावट लोगों को नगर पालिका के रिकॉर्ड में मौजूद क्षेत्र वालों को मुफ्त में आबादी पट्टा वा अन्य जमीनों को आबादी घोषित कर भूस्वामी अधिकार पट्टा देने की मांग। 
9. शिक्षा के क्षेत्र में अवस्थाओं को सुधारने की मांग।

10. मासूम आदिवासी पांडू माड़वी को धान मिडाई करते वक्त घर में पकड़कर हत्या किया गया ऐसा ग्रामीणों का आरोप निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट सार्वजनिक करें।
10. गांवों से जो गिरफ्तारियां हुए सभी निर्दोषों को निशर्त रिहा करें।
11. खेती किसानी के समय वर्तमान में चल रहा है। धान कटाई मिडाई करने वालों पर अंधाधुंध फायरिंग जैसे घटनाओं पर रोक लगाएं।
12. नया पुलिस कैम्प स्थापित कर ग्रामीणों को बेवजहा परेशान करना बंद करें ।
13. पांचवी अनुसूचित क्षेत्र पेसा कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के पहले पंचायत का अनुमति लिया जाएं।
14. ग्रामीणों क्षेत्रों में बसे लोगों को पट्टा दिया जाएं।


धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार दुकालू राम ध्रुव को सौंपा ज्ञापन ।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री सौरभ झा, संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद, जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा, जिला उपाध्यक्ष चल्मैया अंगनपल्ली, जिला महामंत्री छन्नू कुडियम, थैलेश झाड़ी, गुलशन भण्डारी, कृष्णा दुर्गम, रोशन झाड़ी, तिरुपति पुलसे , रमेश हेमला वा पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे मौजूद।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)