नवीन कुमार लाटकर / बीजापुर : उसूर के विभिन्न विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री लखनलाल धनेलिया जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर के मार्गदर्शन में प्राथमिक शाला संकुल केंद्र पालागुडा के सभी शालाओं शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया,
समस्त शालाओं में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, पाठयपुस्तक, गणवेश भेंट किया , एवं शाला में स्वागत किया गया।
इस शुभ अवसर पर सरपंच पालागुडा, खंड शिक्षा अधिकारी उसूर, सीएसी पालागुडा, धर्माराम, कोंडापल्ली एवं शिक्षक स्टाप एवं गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहें ।
