23 जनवरी 2025 को केरिपु 168 वाहिनी की बीडीएस टीम बासागुड़ा- आवापल्ली सड़क मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी हेतु निकली थी।
नवीन कुमार लाटकर/बीजापुर : माओवादियों के द्वारा पुलिया के नीचे से कांक्रिट एवं पत्थर को हटाकर उसके अंदर आईईडी प्लांट किया गया था एवं पत्थरों को पुन: वैसे ही जमा दिया गया था। डिमाईनिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर में आईईडी डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से आईईडी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया।
