*छत्तीसगढ़: दामाखेड़ा आश्रम में हुए हमले पर कांग्रेस ने जताया रोष*

Naveen Kumar Latkar
0
नवीन कुमार लाटकर/बीजापुर:-बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात हुए हमले की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने इसे विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार के विफलता का एक और उदाहरण बताया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रद्र्धन में रविवार को कांग्रेस भवन के सामने हुए धरना को संबोधित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि डबल इंजन और रामराज्य के नाम के छलावे में बनी भाजपा सरकार में सतनाम और सत्यनाम के आदर्शों से जुड़ी इस पवित्र भूमि पर इस तरह की हिंसक घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक है।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई बड़ी घटना हो रही है। उन्होंने गृह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।
आज के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,पार्षद प्रवीण डोंगरे,पार्षद श्रीमती कविता यादव,पार्षद ललिता झाड़ी,पार्षद लक्ष्मण कड़ती, मनोज अवलम,वेणुगोपाल राव,महिला कांग्रेस शेख रजिया बेगम,शहर अध्यक्ष संतोस गुप्ता,गिरधारी लाल राठी,श्रीमती संजना चौहान,श्यामू गुप्ता,शदाशिव राणा,रतन कश्यप,हीरा लाल मण्डावी,बलराम कोरसा,लालू देवांगन,राजा गुप्ता,इदरीश खान,जगदीश सेन,नवनीत नायडू,कुशल जुमार,रहे मौजूद।
Tags
  • Older

    *छत्तीसगढ़: दामाखेड़ा आश्रम में हुए हमले पर कांग्रेस ने जताया रोष*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)