वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल पर भड़के उपनिदेशक आईटीआर

Naveen Kumar Latkar
0
कव्हरेज से रोके जाने से प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष हुए नाराज, कहा तानाशाही नहीं चलेगी
नवीन कुमार लाटकर/बीजापुर : वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भर्ती प्रक्रिया को लेकर जहां एक ओर प्रशासन पारदर्शी बनाने के लिए वीडियो ग्राफी की जा रही है वहीं देर रात तक शारीरिक दक्षता के परीक्षण के लिए रोके जाने को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायतों पर चले खबरों की सत्यता जानने पहुंचे पत्रकारों को रोके जाने से पत्रकार नाराज हो गए।
बताया गया है कि इन पत्रकारों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष के संतोष कुमार स्वयं मौजूद रहे। संतोष कुमार का आरोप है कि वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया की गड़बड़ियों के सवाल पर उपनिदेशक आईटीआर ने कहा कि जो लिखना है लिख लो, हम देख लेंगे। संतोष ने कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह का बेतुका बयान प्रशासन की निरंकुशता को दर्शाता है तथा भर्ती प्रक्रिया में धांधली के सवाल को मजबूती प्रदान करता है। अधिकारियों को समझना होगा ऐसी तानाशाही नहीं चलेगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)